Site icon Khabribox

उत्तराखंड: केदारनाथ में चोराबाड़ी क्षेत्र में टूटा ग्लेशियर, उठा बर्फ का गुबार, खाई में समाया, कैमरे में कैद हुई घटना

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव है। बारिश का दौर जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है। ग्लेशियर टूटने की खबर सामने आई है।

एवलांच की सामने आई घटना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केदारनाथ के पास ग्लेशियर टूटने की सूचना है। इस घटना को कैमरे में कैद किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना केदारनाथ स्थित चोराबाड़ी से ऊपर हिमालय की है। आज रविवार को राबाड़ी से ऊपर हिमालय की पर्वत शृंखलाओं में ग्लेशियर टूट गया। इस दौरान बर्फ का गुबार उठा और कुछ देर बाद गहरी खाई में समा गया। जिसे मंदिर में आए लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इससे पूर्व ऐसी ही घटना 2022 में सामने आई थी‌। जिसमे हिमपात हुआ था।

कोई हानि की सूचना नहीं

इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गांधी सरोवर के ऊपर सुबह करीब पांच बजे एवलांच आया। हालांकि किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

Exit mobile version