Site icon Khabribox

उत्तराखंड: गौरवशाली पल: पासिंग आउट परेड: देश को मिले 456 जांबाज युवा अफसर, मित्र राष्ट्रों के इतने कैडेट्स भी शामिल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में आईएमए से पास आउट होकर देश को आज (शनिवार) को 456 युवा अफसर मिले।

पासिंग आउट परेड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही 35 मित्र राष्ट्रों के अफसर भी पास आउट हुए। आज आईएमए से 456 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए। जिन्होंने आज भारतीय सेना में अपने सैन्य करियर की शुरुआत की। वहीं, 35 विदेशी कैडेट्स भी अपने-अपने देशों की सेना में शामिल होने के लिए पास आउट हुए। ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के ड्रिल स्क्वायर पर होने वाली परेड की सलामी नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने ली। परेड की शुरुआत सुबह 8:52 बजे मार्कर्स कॉल के साथ हुई।

आज तक आईएमए से 66,119 सैन्य अधिकारी पास आउट हो चुके

रिपोर्ट्स के मुताबिक आज शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 66 हजार 119 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया है। इनमें मित्र देशों को मिले 2988 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।

Exit mobile version