Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चंपावत में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर: 25 अगस्त को यहां लगेगा रोजगार मेला, 700 पदों पर होगी भर्ती

चंपावत: जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। सेवायोजन विभाग की ओर से आगामी 25 अगस्त को देवीधुरा में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इतने पदों पर भर्ती

मिली जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों पर आयोजित होने वाले इस मेले में टाटा मोटर्स और क्वैस ग्रुप जैसी नामी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इस संबंध में जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि रोजगार मेले का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज, देवीधुरा में किया जाएगा। मेले में विभिन्न पदों की लगभग 700 रिक्तियों को भरने के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।
स्थान: राजकीय इंटर कॉलेज, देवीधुरा (चंपावत)
• ​तिथि एवं समय: 25 अगस्त, सुबह 10:00 बजे से
• ​कुल पद: लगभग 700
• ​शैक्षणिक योग्यता: 12वीं, आईटीआई (ITI), स्नातक एवं परास्नातक
• ​आयु सीमा: 18 से 23 वर्ष
• ​मानदेय/वेतन: ₹16,250 प्रति माह

यहां करें संपर्क

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी, अपडेटेड बायोडाटा (रिज्यूम) और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित समय पर पहुंचना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के दूरभाष नंबर 05965-297303, 9759036349 या 9411348111 पर संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version