Site icon Khabribox

उत्तराखंड: एथेलिटिक मीट में गोल्डन गर्ल मानसी नेगी ने फिर जीता स्वर्ण

उत्तराखंड की बेटी ने एक बार फिर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 82वें आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथेलिटिक मीट 2023 में रेस वॉक (20KM )में स्वर्ण पदक जीतकर देवभूमि का नाम रोशन किया है।

स्वर्ण पदक जीतकर दिलाई नई पहचान

चमोली निवासी मानसी नेगी ने तमिलनाडु में आयोजित 82वें ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथेलिटिक मीट 2023 में रेस वॉक (20KM) में स्वर्ण पदक जीता।इससे पहले भी मानसी कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। चमोली के मजोठी गांव निवासी  मानसी नेगी ने इससे पूर्व भी नेशनल लेवल पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। अब तमिलनाडु में आयोजित 82वें ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथेलिटिक मीट 2023 में रेस वॉक (20KM )में स्वर्ण पदक जीतकर देवभूमि को फिर पहचान दिलाई है।

काफी संघर्षशील रहा जीवन

मानसी नेगी उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली की रहने वाली हैं। दशोली विकासखंड स्थित मजोठी गांव की मानसी नेगी का जीवन काफी संघर्षशील रहा है। चमोली के कोठियाल सैंण कस्बे में मोटर वर्कशॉप चलाने वाले मानसी के पिता लखपत सिंह नेगी का कई साल पहले निधन हो गया था। जिसके बाद से मानसी की मां ने ही गोपेश्वर में रहकर मानसी का पालन पोषण किया। बचपन से ही मानसी के अंदर स्पोर्ट्स की प्रति दिलचस्पी थी।उनकी इस जीत से चमोली सहित पूरा राज्य गौरवान्वित महसूस कर रहा है।बता दें की इससे पूर्व मानसी ने 2021 में भी राष्ट्रीय खेल में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था और खेलो इंडिया में भी राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।उन्होंने कुछ महीने पहले ही नवंबर 2022 नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।

Exit mobile version