Site icon Khabribox

उत्तराखंड: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: यहां लगने जा रहा है बड़ा रोजगार मेला, 40 से अधिक कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन, देखें जगह व तिथि

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला 6 नवंबर को प्रदेश के रजत जयंती सप्ताह के अंतर्गत आईटीआई निरंजनपुर, देहरादून में आयोजित होगा।

रोजगार मेले का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखंड कौशल विकास और सेवा योजना विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।‌ इसमें आठवीं पास से पोस्टग्रेजुएट तक के बेरोजगार युवाओं को नौकरी का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्योगों और निजी कंपनियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। बताया कि इस रोजगार महोत्सव में 40 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी। मेले में फार्मा, मेन्युफैक्चरिंग, हॉस्पिटैलिटी, सिक्योरिटी, ऑटोमोबाइल, मार्केटिंग, सर्विस और हेल्थकेयर जैसे प्रमुख सेक्टरों की कंपनियां मौजूद रहेंगी। इन कंपनियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। अधिक से अधिक संख्या में पंहुचकर युवा इसका लाभ उठाएं।

Exit mobile version