Site icon Khabribox

उत्तराखंड: गली-मोहल्लों में खेले जाने वाला खेल खेल गोली (कंचा/अंटी), पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आपने देखा होगा कि गली-मोहल्लों में बच्चे खेल गोली (कंचा/अंटी) खूब मस्ती के साथ खेलते हैं। अब यह खेल डांट-पिटाई से सम्मान की ओर कदम बढ़ा रहा है।

कंचा खेल शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खेल महाकुंभ-2025 में पहली बार कंचा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के रूप में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य लोक खेलों को पुनर्जीवित करना और ग्रामीण प्रतिभाओं को बड़े मंच से जोड़ना है। प्रतियोगिता में खिलाड़ी ‘टीपा’, ‘लाइन हिट’, ‘डायरेक्ट शॉट’ व ‘मार्बल कंट्रोल’ जैसे कौशलों के आधार पर अंकों के लिए मुकाबला होगा।

देखें वेबसाइट

इसके तहत खेल विभाग ने कंचा प्रतियोगिता कराने को खरीद के ऑर्डर देने शुरू कर दिए हैं, वहीं खेल प्रशिक्षकों ने ऑनलाइन नियमों का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया है। विजेताओं को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

Exit mobile version