Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्राधिकरण शाखा कार्यालय रूड़की में आयोजित किया गया सुशासन शिविर, कुल 108 वाद पत्रावलियों का किया गया निस्तारण

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। हरिद्वार के रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की पहल पर प्रथम सुशासन शिविर हिमालयन गेस्ट हाउस, कांवड़ पटरी मार्ग, प्राधिकरण शाखा कार्यालय, रूड़की में आयोजित किया गया।

आरोपित शुल्क के विरूद्ध रूपये 20 लाख प्राधिकरण कोष में वादियों द्वारा कराया गया जमा

शिविर में कुल 108 वाद पत्रावलियों का निस्तारण मौके पर किया गया, जिसमें कुल राजस्व शमन शुल्क व अन्य शुल्क के रूप में 105 लाख आरोपित किया गया। आरोपित शुल्क के विरूद्ध रूपये 20 लाख प्राधिकरण कोष में वादियों द्वारा जमा कराया गया। अवशेष धनराशि को जमा किए जाने हेतु आवेदकों/वादियों को सप्ताह भर का समय प्रदान किया गया है।

आगामी माह में आयोजित किए जाएंगे शिविर

इस प्रकार प्राधिकरण द्वारा सफलतापूर्वक शिविर का आयोजन किया गया। इसी प्रकार के शिविर आगामी माह में आयोजित किए जायेंगे ।

Exit mobile version