Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अच्छी पहल: इस जिले के अस्पताल में अब मरीजों के तीमारदारों को मिलेगा निःशुल्क भोजन, यहां देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के कोटद्वार में राजकीय चिकित्सा बेस अस्पतला में मरीजों के तीमारदारों के लिए खास व्यवस्था शुरु हुई है।

निःशुल्क भोजन व्यवस्था बेस अस्पताल में तिमारदारों के लिए बड़ी राहत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकीय चिकित्सा बेस अस्पतला में जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्था द्वारा BPL श्रेणी के मरीजों के तिमारदारों के लिए निःशुल्क भोजन व्यवस्था की शुरुआत की गई है। जो उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण की पहल है। इस संबंध में उन्होंने बताया है कि “जयदुर्गा” संस्था उनके दादा जय बल्लभ खण्डूडी और दादी दुर्गा देवी के नाम पर रखी गई है। वे दोनों उनके जीवन के प्रेरणास्त्रोत हैं। कहा कि जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्थान की स्थापना उन्होंने 2000 में की थी। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है।

Exit mobile version