Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हेली सेवा से यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगी यह जानकारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। वहीं मौसम विभाग ने बदलते मौसम में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मिलेगी मौसम के मिज़ाज की जानकारी

इसी बीच जरूरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम के लिए हेली सेवा से यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए जरूरी खबर है। अब तीर्थयात्रियों को हेली सेवा में सफर करने से पहले मौसम की जानकारी का पता चल जाएगा। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र और उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूकाडा) के बीच करार होने वाला है। करार के संबंध में यूकडा को पत्र भेजा गया है। करार के तहत केंद्र की ओर से चारधाम यात्रा के उन स्थानों पर उपकरण लगाए जाएंगे जहां से हेली सेवा का संचालन किया जा रहा है।

Exit mobile version