Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारकों और बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, नवंबर में आयोजित होंगे तीन वृहद रोजगार मेले

​उत्तराखंड: उत्तराखंड के पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा प्राप्त युवाओं और अन्य बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी नवंबर माह में तीन बड़े (वृहद) रोजगार मेलों का आयोजन करने जा रही है।
​
लगेंगे रोजगार मेले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में बीते कल शुक्रवार को आमावाला स्थित आईआरडीटी (IRDT) सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक लेते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन रोजगार मेलों की तैयारियां अभी से शुरू कर दी जाएं। इन मेलों में केवल पॉलिटेक्निक से पास-आउट छात्र ही नहीं, बल्कि अन्य बेरोजगार युवाओं को भी शामिल किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

​

Exit mobile version