Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, अगले महीने मिलेगा बिजली का सस्ता बिल, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

मिलेगी यह छूट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपीसीएल ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत 81 पैसे प्रति यूनिट तक छूट दी है। जिसमें यूपीसीएल बाजार से हर माह जो बिजली खरीदता है उसी हिसाब से उपभोक्ताओं से वसूली की जाती है। ऐसे में बिजली उपभोक्ताओं को अगले महीने बिजली का सस्ता बिल मिलेगा। इस संबंध में यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि इस बार उपभोक्ताओं को 112 करोड़ रुपये लौटाए जाएंगे। यानी हर बिल में 81 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते मई में अनुमोदित विद्युत क्रय लागत की तुलना में वास्तविक लागत कम होने के कारण 112 करोड़ रुपये (0.81 रुपये प्रति यूनिट) की बचत दर्ज की गई। इसके आधार पर जुलाई के बिजली बिलों में यह राशि उपभोक्ताओं को राहत के रूप में लौटाई जा रही है।

Exit mobile version