Site icon Khabribox

उत्तराखंड: युवाओं के लिए खुशखबरी: बंदी के कगार पर पहुंचे 12 सरकारी आईटीआई अगले सत्र से फिर होंगे शुरू

​उत्तराखंड: प्रदेश के दूरस्थ पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए एक जरूरी खबर है। राज्य में बंदी की कगार पर पहुंच चुके 12 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (जीआईटीआई) के दिन अब फिर से बहुरने वाले हैं।

दिए यह निर्देश

जी हां सरकार ने इन निष्क्रिय पड़े संस्थानों को बंद करने के बजाय आगामी शैक्षिक सत्र से इनका संचालन दोबारा शुरू करने का अहम फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में कौशल विकास एवं सेवायोजन सचिव सी. रविशंकर ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशक को आधिकारिक पत्र जारी किया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में इन जीआईटीआई को बंद करने को लेकर प्राप्त हुए प्रस्तावों और तथ्यों का गहन परीक्षण किया गया। इसके बाद जनहित और युवाओं के भविष्य को देखते हुए इन्हें बंद न करने का निर्णय लिया गया है। सचिव ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूरी कर अगले सत्र से इनमें प्रशिक्षण शुरू करवाने के निर्देश दिए हैं।
​
​इन 12 जीआईटीआई का होगा कायाकल्प:

• ​पिथौरागढ़: थल और बढ़ावे
• ​पौड़ी: द्वारीखाल और पौड़ी (परसुंडाखाल)
• ​चमोली: देवाल और घाट
• ​चंपावत: बाराकोट
• ​हरिद्वार: लालढांग
• ​देहरादून: लाखामंडल
• ​बागेश्वर: गरुड़
• ​टिहरी: रणाकोट
• ​ऊधमसिंह नगर: किच्छा

Exit mobile version