Site icon Khabribox

उत्तराखंड: युवाओं के लिए खुशखबरी: 5 व 6 अगस्त को यहां लग रहा है रोजगार मेला, टाटा मोटर्स व मारुति सुजुकी में होगी भर्ती

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। जिला सेवायोजन कार्यालय चंपावत द्वारा 5 और 6 अगस्त को एक दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रोजगार मेले में देश की दो नामी कंपनियां मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड और क्वेसकॉर्प (टाटा मोटर्स) भाग लेंगी। जिसमें कुल 400 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। बताया कि दोनों दिनों में पहले लिखित परीक्षा और फिर साक्षात्कार लिया जाएगा। जिसके आधार पर चयन किया जाएगा। 12वीं पास या ITI पास रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
📌📌5 अगस्त 2025 : जिला सेवायोजन कार्यालय, चंपावत
📌📌6 अगस्त 2025: राजकीय महाविद्यालय, देवीधूरा
समय : दोनों दिन सुबह 10 बजे से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

यहां कर सकते हैं संपर्क

जिन उम्मीदवारों को इस मेला या भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए। वे 9917489528, 7906289290, 8445855555 और 9411132677 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version