Site icon Khabribox

उत्तराखंड: खुशखबरी: सरकार ने वृद्धावस्था, विधवा-दिव्यांग पेंशन में की इतनी बढ़ोतरी, जानिए अब खाते में कितने आएंगे रुपये

उत्तराखंड से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई है। सरकार की ओर से पेंशनकर्ता के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

पेंशन की बढ़ाई रकम-

उत्तराखंड में राज्य सरकार की ओर से पेंशनरों को दूसरी बार एक अच्छी खबर दी गई है। जी हां एक बार‌ फिर सरकार द्वारा पेंशन में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। इससे पहले सरकार की ओर अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही पेंशन की रकम को बढ़ाया था, जिसके बाद 200 रुपये की बढ़ोतरी होकर रकम 1400 रुपये कर दी गई थी। जिसके बाद एक बार फिर पेंशन की रकम में बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद 1400 रुपये से इसे 1500 रुपये कर दिया गया है। सरकार ने पेंशन की रकम में 100 रुपये बढ़ा दिए हैं। इसके बाद अब हर तीन महीनें खाते में 4500 रुपये आएंगे।

Exit mobile version