उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब छात्र पढ़ाई के साथ पैसे भी कमा सकेंगे।
‘सीएम लीप अर्न वाइल यू लर्न’ योजना को मंजूरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह होगा इस योजना से। सरकार ने ‘सीएम लीप अर्न वाइल यू लर्न’ योजना को अपनी मंजूरी दे दी है। शीघ्र ही शासन स्तर से इसका शासनादेश जारी कर दिया जायेगा। जिसमें पढ़ाई के साथ कमाई योजना के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं शैक्षणिक विभाग, अनुसंधान केन्द्र, स्कूल, पुस्तकालय, विभाग और प्रशासनिक कार्यालय में काम कर सकेंगे।
दिया जाएगा मासिक पारिश्रमिक
इस योजना के तहत स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अनुसंधान स्तर पर चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को अधिकतम छह हजार मासिक पारिश्रमिक दिया जायेगा। जिसमें योजना के तहत कार्ययोजित छात्र-छात्राओं को 100 प्रतिघंटे रूपये की दर से अधिकतम 6 हजार रूपये प्रतिमाह पारिश्रमिक दिया जायेगा। राज्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शीघ्र ही इस योजना को लागू किया जायेगा। योजना हेतु अभ्यर्थियों का चयन उनके समग्र शैक्षणिक स्कोर के आधार किया जायेगा।