Site icon Khabribox

उत्तराखंड: LPG सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर सरकार अलर्ट, सीएम ने की यह अपील

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते देश में एलपीजी सप्लाई पर गंभीर असर पड़ा है। तेल और गैस की सप्लाई रुकने से भारत में LPG सिलेंडर संकट गहराता जा रहा है।

कहीं यह बात

इसी बीच उत्तराखंड में भी गैस और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में गैस आपूर्ति सामान्य है और कहीं भी कमी की सूचना नहीं है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार पहले से ही सतर्क है। उन्होंने कहा कि यह चुनौती केवल किसी एक राज्य या देश तक सीमित नहीं है, बल्कि वर्तमान में वैश्विक स्तर पर कई परिस्थितियां बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र नेतृत्व में केंद्र सरकार देश में गैस आपूर्ति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Exit mobile version