Site icon Khabribox

कोविड वायरस के नए वेरिएंट ‘ओमीक्रोन’ को लेकर उत्तराखंड सरकार भी अलर्ट, दिए यह निर्देश


देश में अपना भारी तांडव मचाने के बाद कोरोना वायरस का असर कम हो रहा था। लेकिन अब कोविड वायरस के नए वेरिएंट ‘ओमीक्रोन’ को लेकर पूरे विश्वभर के देश अलर्ट हो चुके है।

उत्तराखंड सरकार ने दिए निर्देश-

जिसके बाद अब उत्तराखंड भी अलर्ट हो गया है। इस संबंध में उत्तराखंड सरकार ने सभी जिलों को निर्देश जारी किए है कि राज्य के बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर उसका टेस्ट किया जाए और संक्रमित पाए जाने पर उसे 14 दिनों के क्वारंटाइन में रखा जाए। इसके अलावा राज्य के अलग-अलग बॉर्डर एंट्री प्वाइंट पर टेस्टिंग की जाएगी।

Exit mobile version