Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सरकार ने सभी नगर निकायों में प्रशासक नियुक्त किए, आदेश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के सभी नगर निकायों में सरकार ने प्रशासक नियुक्त किए हैं। इसका आदेश जारी हो गया है।

84 नगर निकायों का कार्यकाल आज पूरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में निकाय चुनाव की तारीख और सभी के कार्यकाल पूरे होने के बाद शासन ने राज्य की तमाम जिला पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जिला अधिकारी को प्रशासक नियुक्त किया है। इस संबंध में आदेश भी जारी हुए हैं। दरअसल 84 नगर निकायों का कार्यकाल आज एक दिसंबर 2023 को पूरा हो रहा है। कल से सभी अध्यक्ष, मेयर और चैयरमैन निवर्तमान हो जाएंगे।

प्रशासक क्या करेगा

नगर निगम, उसके नगर प्रमुख, उप नगर प्रमुख, वार्ड समिति, कार्यकारिणी विकास समिति व अन्य सभी समितियों की शक्तियां प्रशासक के अधीन होंगी। प्रशासक सभी निकायों से संबंधित काम करेगा। कहीं कोई विकास कार्य, विभिन्न भुगतान आदि के सभी कार्य प्रशासक के माध्यम से ही हो पाएंगे।

Exit mobile version