Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सरकारी अस्पतालों में होगी नर्सिंग स्टाफ की बंपर भर्तियां, भरे‌ जाएंगे इतने पद, जानें कब से होगी आवेदन प्रक्रिया शुरू

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ की बंपर भर्तियां की जाएगी।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और कैंसर इंस्टीट्यूट हल्द्वानी में लंबे समय से खाली चल रहे 587 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार, नर्सिंग क्षेत्र में डिप्लोमा और डिग्रीधारक अभ्यर्थियों को आवेदन करने का अवसर मिलेगा। जारी विवरण के अनुसार, कुल 587 पदों में सामान्य वर्ग के लिए 308, अनुसूचित जाति के लिए 118, अनुसूचित जनजाति के लिए 21, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 82 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 58 पद निर्धारित हैं।

देखें वेबसाइट

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर से शुरू होगी। वहीं उम्मीदवार 17 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। सभी आवेदन केवल चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ukmssb.org के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

Exit mobile version