Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सरकार ने जारी की संशोधित एसओपी, होटल, होम-स्टे और ढाबों के लिए अब 40% तक बढ़ी गैस आपूर्ति

उत्तराखंड: प्रदेश में आगामी चारधाम यात्रा और बढ़ते पर्यटन सीजन को देखते हुए धामी सरकार ने पर्यटन व्यवसायियों को बड़ी राहत दी है। रसोई गैस की किल्लत पर्यटन उद्योग में बाधा न बने, इसके लिए सरकार ने व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की दैनिक आपूर्ति को लगभग दोगुना करने का निर्णय लिया है।

20% से बढ़ाकर 40% किया कोटा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में खाद्य सचिव आनंद स्वरूप ने मंगलवार को संशोधित एसओपी जारी की। इस जारी संशोधित एसओपी के अनुसार, अब पर्यटन और उद्योग श्रेणियों के लिए गैस आपूर्ति को उनकी जरूरत के सापेक्ष 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है। राज्य में अब तक प्रतिदिन 2650 सिलिंडर बांटे जा रहे थे, जिसे बढ़ाकर अब 3500 सिलिंडर प्रतिदिन कर दिया गया है। यह व्यवस्था बुधवार से ही प्रभावी हो गई है।

जिलाधिकारियों को जारी किए यह निर्देश

शासन ने राज्य में गैस आपूर्ति करने वाली तीनों तेल कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे जिलेवार आवंटन को सुचारू रखें। इसकी पूरी जानकारी संबंधित जिलाधिकारियों को देने को कहा गया है ताकि पर्यटन स्थलों पर गैस की कोई ब्लैक मार्केटिंग या कमी न हो।

Exit mobile version