उत्तराखंड: उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कृषि और पशुपालन विभाग के अंतर्गत समूह ‘ग’ (Group C) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
इतने पदों पर भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से कुल 90 पदों को भरा जाएगा। आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी मुख्य तारीखें इस प्रकार हैं:
• विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 25 मई, 2026
• ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 01 जून, 2026
• ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जून, 2026
• आवेदन पत्र में संशोधन (Correction window): 24 जून से 26 जून, 2026 तक
• लिखित परीक्षा की अंतिम (Tentative) तिथि: 26 जुलाई, 2026
पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग तीन श्रेणियों में कुल 90 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमें सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (कृषि विभाग): 07 पद, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 (कृषि विभाग): 82 पद व चारा सहायक ग्रुप-3 (पशुपालन विभाग): 01 पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर 21 जून, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।