Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कोटद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए करीब 25 करोड़ जारी कर सकती है सरकार, जाने

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई है। वही धामी सरकार और बीजेपी से नाराज चल रहे राज्य के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को मनाने में भाजपा सरकार कामयाब रही है।

सरकार मेडिकल कॉलेज के लिए 25 करोड़ कर सकती है जारी-

जिसके बाद यह खबर सामने आ रही है कि हरक सिंह को खुश करने के लिए राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार सोमवार को कोटद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए करीब 25 करोड़ जारी कर सकती है। दरअसल शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के दौरान कोटद्वार मेडिकल कॉलेज को लेकर हरक और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के बीच बहस हुई थी, जिसके बाद हरक सिंह रावत ने इस्तीफे की घोषणा की थी।

Exit mobile version