Site icon Khabribox

उत्तराखंड: खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति का शासनादेश जारी, प्रदेश के इतने पदक विजेताओं को सरकारी विभागों में मिलेगी नौकरी

उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने खेल नीति-2021 के तहत राज्य के प्रतिभावान पदक विजेता खिलाड़ियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है।

शासनादेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने पदक विजेताओं को ‘आउट ऑफ टर्न’ नियुक्ति देने का शासनादेश जारी कर दिया है। इस ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश के 243 अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को विभिन्न सरकारी विभागों में सीधी नौकरी मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शासन द्वारा जारी आदेश के तहत खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुसार राजपत्रित और अराजपत्रित दोनों श्रेणी के पदों पर समायोजित किया जाएगा। इन खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण, गृह, परिवहन, वन और शिक्षा सहित राज्य के विभिन्न विभागों में पद दिए जाएंगे।


पदक विजेताओं को मिलेगा लाभ

योजना के तहत लाभान्वित होने वाले कुल 243 खिलाड़ियों में 34 स्वर्ण पदक विजेता, 115 रजत पदक विजेता व 94 कांस्य पदक विजेता शामिल हैं। इस निर्णय पर खुशी व्यक्त करते हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई दी। कहा इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार, जल्द ही इसके लिए आवेदन मांगे जाएंगे।”

Exit mobile version