Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जिला पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए अनंतिम आरक्षण पर शासन को प्राप्त हुई 42 आपत्तियां, आज होगा निस्तारण

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जिला पंचायतों में (हरिद्वार को छोड़कर) अध्यक्ष पद के लिए तैयारियां शुरू हो गई है।

आपत्तियां दर्ज

इसी क्रम में सोमवार को अनंतिम आरक्षण पर शासन को 42 आपत्तियां मिली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें सोमवार को इसके दूसरे और अंतिम दिन शासन को पौड़ी जिले से नौ, ऊधमसिंह नगर से तीन, रुद्रप्रयाग से एक, उत्तरकाशी से दो, चंपावत से तीन, चमोली से एक, टिहरी से चार और पिथौरागढ़ जिले से दो आपत्तियां मिली है। इसमें अधिक 16 आपत्तियां देहरादून जिले से है। शासन की ओर से गठित समिति आज इनका निस्तारण करेगी। जबकि छह अगस्त को आरक्षण का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।

कहीं यह बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक आपत्तियां दर्ज कराने वाले लोगों ने कहा है कि शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मनमाफिक आरक्षण तय किया है। कहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सीट अनारक्षित होनी थी। उस जिले में इसे महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है।

Exit mobile version