Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश के सरकारी स्कूलों को जल्द मिलेंगे 1586 बेसिक शिक्षक, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

उत्तराखंड: उत्तराखंड के सरकारी प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में जल्द शिक्षकों की कमी दूर होगी। शिक्षा विभाग ने बेसिक शिक्षकों के 1,586 रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नियुक्तियां प्रदेश के सभी 13 जिलों के 1,307 प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों में की जाएंगी।
​प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (प्राथमिक) से विद्यालयवार छात्र संख्या, स्वीकृत-कार्यरत शिक्षकों की स्थिति और रिक्त पदों का पूरा ब्योरा प्राप्त हो चुका है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इन आंकड़ों का उपयोग पहले ‘वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम’ के तहत अनुरोध आधारित तबादलों के लिए किया जाएगा। इसके बाद बची हुई अंतिम रिक्तियों के आधार पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार कर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।


विभाग द्वारा जारी आंकड़े

•  ​सर्वाधिक पद: उत्तरकाशी जिले में सबसे अधिक 230 पद खाली हैं। इसके बाद नैनीताल (196) और चमोली (186) का नंबर है।
• ​अन्य जिले: टिहरी में 156, हरिद्वार में 146, पिथौरागढ़ में 142, ऊधमसिंह नगर में 134, देहरादून में 119, पौड़ी में 73, बागेश्वर में 70 और रुद्रप्रयाग में 62 पद रिक्त हैं।
•  ​सबसे कम पद: सबसे कम रिक्तियां अल्मोड़ा (58 पद) और चंपावत (59 पद) में हैं।

Exit mobile version