Site icon Khabribox

अल्मोड़ा पंहुचे उत्तराखंड शासन सचिव दिलीप जावलकर ने की जलागम के कार्यों की समीक्षा बैठक, दिए यह जरूरी निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड शासन सचिव दिलीप जावलकर शनिवार को अल्मोड़ा पंहुचे। यहां उन्होंने जलागम के कार्यों की समीक्षा बैठक ली।

दिए यह निर्देश

कलक्ट्रेट सभागार में यह बैठक आयोजित हुई। बैठक में सचिव जावलकर ने आपदा प्रबंधन, सिंचाई, जलागम विकास, राजस्व एवं अन्य विभागों की प्रगति की जानकारी ली। जिसमें उन्होंने जलागम के कार्यो को ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में भी शामिल करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जलागम के कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने और तेजी से पूरा करने, जलागम के सभी कार्यों में वनीकरण का प्रावधान करने के निर्देश दिए।

रहें उपस्थित

इस बैठक में डीएम आलोक कुमार पांडेय, सीडीओ रामजी शरण शर्मा, डीडीएमओ विनीत पाल, उप निदेशक जलागम अजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version