Site icon Khabribox

उत्तराखंड: त्योहारों पर मिलावटखोरों और जमाखोरों के खिलाफ सरकार का सख्त एक्शन, सभी जिलों में जांच अभियान तेज

उत्तराखंड: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही उत्तराखंड सरकार ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और चीनी जैसी आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। इसके तहत सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया जा रहा है।

नियमों का उल्लघंन करने वालों पर होगी कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को एक सप्ताह तक सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, जिसकी सीधी मॉनिटरिंग मंडलायुक्त करेंगे। इसी क्रम में जिला प्रशासन और खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीमों ने दुकानों, गोदामों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। इस दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने के साथ-साथ घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और जमाखोरी पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।

Exit mobile version