Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ​दहेज के दानवों की भेंट चढ़ी सरकारी टीचर: मौत से पहले सृष्टि का 90 सेकंड का वीडियो, बंया किया प्रताड़ना का दर्द, पति, सास और ननद पर FIR

उत्तराखंड: उत्तराखंड से बेहद खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून शहर से महज 20 किलोमीटर दूर डोईवाला में एक बेहद दर्दनाक घटना घटी है। यहां एक सरकारी टीचर सृष्टि कंधारी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

टीचर ने किया सुसाइड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सृष्टि ने बुधवार को आत्महत्या करने से ठीक पहले अपने जीवन के आखिरी 90 सेकंड कैमरे में कैद किए। उन्होंने मौत को गले लगाने से पहले उन्होंने अपने मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसने हर देखने वाले की रूह कंपा दी है। पूरे 35 सेकंड तक उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकलता, केवल सिसकियों की आवाज गूंजती है। इसके बाद 36वें सेकंड पर वह सिसकते हुए कैमरे की तरफ देखती हैं और कहती हैं कि”सॉरी मम्मी, मैं ऐसे जा रही हूं… सब कुछ बहुत अजीब हो गया है। मैं छह महीने से यह सब सह रही हूं… अब मैं और नहीं सह सकती। उनकी सोच कभी नहीं बदल सकती।” वह कहती हैं कि लगातार उन्हें ही दोषी ठहराया गया और उन्हें हर रोज ‘मनहूस और अशुभ’ कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

​आठ महीने पहले हुई थी शादी

​महज आठ महीने पहले पिछले साल नवंबर में बड़े अरमानों के साथ सृष्टि कंधारी की शादी सौरभ रतूड़ी से हुई थी। सौरभ खुद एक सरकारी महकमे में कर्मचारी है और सृष्टि भी सरकारी टीचर थीं। लेकिन, सृष्टि की मां द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, शादी के कुछ ही हफ्तों बाद से ही ससुराल वाले आलीशान जिंदगी और दहेज की मांग को लेकर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। ताने मारने का सिलसिला इस हद तक बढ़ गया था कि अंततः एक हंसती-खेलती युवा शिक्षिका को यह खौफनाक कदम उठाना पड़ा।


​पुलिस की कार्रवाई

​पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी पति सौरभ रतूड़ी, सास परवीना और ननद चारू का नाम सीधे FIR में दर्ज किया गया है। फिलहाल सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है, और जांच के बाद मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version