उत्तराखंड: कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए क्रूज हादसे और हाल ही में टिहरी की झील में डोबरा-चांठी के पास फ्लोटिंग हट की घटना ने शासन सतर्क हो गया है।
SOP तैयार करने के निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टिहरी झील की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए धामी सरकार ने कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पर्यटन विभाग को जल्द से जल्द मानक प्रचालन कार्यविधि (SOP) तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि नई नीति में न केवल सुरक्षा मानकों को कठोर किया जाएगा, बल्कि किसी भी चूक की स्थिति में जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाएगी। जल्द ही नए सुरक्षा मानकों को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा।
उत्तराखंड: टिहरी झील हादसे के बाद सरकार हुई सख्त, प्रदेश के सभी जलाशयों के लिए बनेगी नई एसओपी