Site icon Khabribox

उत्तराखंड: गोवंश की तस्करी करने वालो पर सरकार, इतने लोगों पर की सख्त कानूनी कार्यवाही

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में गोवंश की तस्करी करने वालो पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। इसके लिए सरकार गंभीर है।

गोवंश हत्या व गोकशी पर अंकुश लगाने की दिशा में सरकार गंभीर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में राज्य के तीन जिलों में तीन साल के भीतर 14 गो हत्यारों व तस्करों को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया गया है। जिसमें हरिद्वार में नौ, ऊधम सिंह नगर में चार और देहरादून में एक आरोपित के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है। यही नहीं, इन तीनों जिलों में 25 व्यक्तियों की हिस्ट्रीशीट भी पुलिस ने खोल दी है। इसके अलावा इन जिलों में अब तक 515 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें 1588 व्यक्तियों को आरोपित बनाया गया है। सख्ती के क्रम में इन मामलों में संलिप्त तत्वों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

होगी सख्त कार्रवाई

इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गो संरक्षण सरकार की प्राथमिकता में है। उत्तराखंड देवभूमि है और यहां गोवंश की हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में गो संरक्षण कानून को सख्त बनाया गया है। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे राज्य के जिलों में ऐसी घटनाओं पर कड़ी नजर रखने और सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है।

Exit mobile version