Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सैनिक आश्रितों को सरकार देगी इतनी धनराशि, न्याय विभाग से मिली मंजूरी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सैनिक आश्रितों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

मिली इतने की धनराशि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिक आश्रितों को सरकार 50 लाख रुपये देगी। सरकार देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों के आश्रितों को वर्तमान में 10 लाख रुपये अनुदान के रूप में दे रही है। मुख्यमंत्री ने इसे बढ़ाकर 50 लाख रुपये किए जाने की घोषणा की थी। तभी से मामला न्याय विभाग में विचाराधीन था। जिसके बाद कुछ दिनों पहले अब न्याय विभाग से इसे मंजूरी मिल गई है।

Exit mobile version