Site icon Khabribox

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: खाड़ी और मध्य पूर्व देशों में फंसे प्रवासियों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

उत्तराखंड: खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया में रहने वाले उत्तराखंड के नागरिकों के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और वहां रह रहे प्रवासियों को आ रही समस्याओं को देखते हुए, सरकार ने एक विशेष नोडल अधिकारी की नियुक्ति की है और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

यह होंगी नोडल अधिकारी

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गृह विभाग की विशेष सचिवनिवेदिता कुकरेती को इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वह विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावासों और जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर प्रवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगी।‌ मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन द्वारा जारी इस आदेश का उद्देश्य सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर, कुवैत, ईरान, इज़राइल और ओमान जैसे देशों में रह रहे उत्तराखंड के नागरिकों को सुरक्षित माहौल और आवश्यक सहायता प्रदान करना है।

मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

​सरकार ने पुलिस मुख्यालय, देहरादून में एक समर्पित हेल्पलाइन स्थापित की है। संकट में फंसे नागरिक या उनके परिजन निम्नलिखित माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं:
• ​मोबाइल नंबर: 9411112792
• ​ईमेल: dgc-police-ua@nic.in

संपर्क करते समय ये जानकारियां देना अनिवार्य

​सहायता प्राप्त करने के लिए आवेदक को निम्नलिखित विवरण उपलब्ध कराना होगा।
• ​व्यक्ति का नाम और पिता/पति का नाम।
• ​उस देश का नाम जहाँ व्यक्ति वर्तमान में है।
• ​विदेश का पूरा पता और पासपोर्ट नंबर।
• ​संपर्क के लिए व्हाट्सएप (WhatsApp) नंबर और ईमेल।
• ​उत्तराखंड में स्थायी पता और वहां संपर्क हेतु किसी परिजन का विवरण।
• ​यदि संबंधित व्यक्ति से संपर्क न हो पा रहा हो, तो वैकल्पिक संपर्क सूत्र।

Exit mobile version