Site icon Khabribox

उत्तराखंड: शासन का बड़ा फैसला, बीकेटीसी के नए CEO बनें सोहन सिंह, आदेश जारी





उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू हो गया है। उत्तराखंड शासन ने शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया है।


किया यह फेरबदल


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शासन द्वारा जारी ताजा आदेशों के अनुसार, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) में नए मुख्य कार्याधिकारी (CEO) की नियुक्ति की गई है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार कुछ बदलाव किए गए हैं। जिसमें चमोली के डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी सोहन सिंह को अब बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, देहरादून का नया मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी और 2018 बैच के आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा को मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। शासन ने दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अविलंब अपने वर्तमान उत्तरदायित्वों को छोड़कर नवीन तैनाती स्थल पर अपना कार्यभार ग्रहण करें।


Exit mobile version