Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पेपर लीक पर सरकार का बड़ा फैसला, परीक्षा की गोपनीयता भंग हुई तो नपेंगे VC और कुलसचिव, नकल विरोधी कानून के तहत होगी कार्रवाई

उत्तराखंड: उत्तराखंड में भर्ती व प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ियों और पेपर लीक की घटनाओं पर शिकंजा  कसने के लिए राज्य सरकार सख्त कदम उठा रही है।

सरकार का कड़ा रूख

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर अब किसी भी तकनीकी संस्थान या विश्वविद्यालय में परीक्षा की गोपनीयता भंग होने पर केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर गाज नहीं गिरेगी, बल्कि विश्वविद्यालय के शीर्ष अधिकारियों पर भी सीधी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जिसमें बताया कि यदि किसी संस्थान में प्रश्नपत्र लीक, नकल या परीक्षा संचालन में कोई गंभीर अनियमितता पाई जाती है, तो कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ प्रदेश के सख्त नकल विरोधी कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Exit mobile version