Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सरकार की नई पहल: बाल सुधार गृह और अनाथालय से निकलने वाले युवक-युवती बनेंगे आत्मनिर्भर, इस प्रशिक्षण से मिलेगी नौकरी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सरकार ने बाल सुधार गृह और अनाथालय से निकलने वाले युवक-युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में खास पहल की शुरुआत की है।

दिया जाएगा प्रशिक्षण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने ऐसे 18 युवाओं का पहला बैच तैयार किया है जिन्हें नोएडा स्थित हल्दीराम स्किल अकादमी में तीन महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बैच के लिए नोएडा में मल्टी क्यूजीन कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। जिसके बाद प्रतिमाह लगभग 19 हजार रुपये के शुरुआती वेतन पर नौकरी दी जाएगी। इन्हें 25 अगस्त को प्रशिक्षण के लिए नोएडा भेजा जाएगा।

इतने युवा शामिल

बताया कि इस कार्यक्रम में 12 ऐसे युवा शामिल हैं जो बाल सुधारगृह में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करके निकले हैं। वहीं छह युवतियां अनाथ और निराश्रित श्रेणी की हैं। यह सभी देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों से हैं।

Exit mobile version