Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए लड़कियों को लगाई जा रही वैक्सीन, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए लड़कियों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

किया शुभारंभ

इसी क्रम में बीते दिन राष्ट्रीय एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से वर्चुअल शुभारंभ किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद देहरादून में गांधी शताब्दी चिकित्सालय में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, राजपुर रोड विधायक खजानदास ने टीकाकरण का शुभारंभ किया। साथ ही मॉडल टीकाकरण केंद्र में 29 किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण की खुराक दी गई। इस दौरान राज्यपाल ने किशोरियों व अभिभावकों से वार्तालाप की।

लगाया जाएगा एचपीवी टीका

इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रदेशभर में सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में स्थित 155 एचपीवी टीकाकरण केंद्रों की पहचान की गई है। इन केंद्रों पर 14 वर्ष आयु की पात्र किशोरियों को वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर एचपीवी टीका लगाया जाएगा।

Exit mobile version