Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राज्यपाल ले० जनरल गुरमीत सिंह ने पुस्तक ‘‘बाल-विवेक’’ और पुस्तक ‘‘वैलर एंड विस्डम’’ का किया विमोचन

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, देहरादून में रविवार को  शताब्दी स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल ले० गुरमीत सिंह  ने आरआईएमसी के शताब्दी स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता की। कैडेटों ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
आरआईएमसी के कमांडेंट कर्नल अजय कुमार ने कैडेटों के शिक्षण-प्रशिक्षण में योगदान और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

पुस्तक ‘‘बाल-विवेक’’ और कॉलेज के पूर्व कैडेटों की लिखी पुस्तक ‘‘वैलर एंड विस्डम’’ का भी विमोचन किया

इस मौके पर राज्यपाल ने कैडेटों की आरआईएमसी में बड़े होने के अपने अनुभवों के बारे में लिखी गई पुस्तक ‘‘बाल-विवेक’’ और कॉलेज के पूर्व कैडेटों की लिखी पुस्तक ‘‘वैलर एंड विस्डम’’ का भी विमोचन किया। उन्होंने एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया।

किया सम्मानित

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कैडेटों को सम्मानित करते हुए राष्ट्र की सेवा में आरआईएमसी और पूर्व छात्रों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना की।

Exit mobile version