Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ग्राफेस्ट-2026: दून की वादियों में गूँजी तलविंदर की आवाज, धुंधला और पल-पल के हिट्स पर खूब थिरके छात्र





उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बहुप्रतीक्षित वार्षिक उत्सव ‘ग्राफेस्ट-26’ का समापन हो गया है।




जिसमें इस समारोह के अंतिम शाम प्रसिद्ध पंजाबी गायक और गीतकार तलविंदर सिंह सिद्धू ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर हजारों छात्र देर रात तक थिरकते नजर आए। जैसे ही तलविंदर मंच पर पहुंचे, पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने अपने चार्टबस्टर गीत ‘धुंधला’ के साथ शाम की शुरुआत की। इसके बाद ‘पल-पल’ जैसे हिट ट्रैक्स पर छात्रों का उत्साह चरम पर पहुंच गया।




​सिर्फ गायन ही नहीं, तलविंदर ने बीच-बीच में छात्रों से सीधा संवाद भी किया। उन्होंने युवाओं की फरमाइश पर एक के बाद एक कई गीत गाए। छात्रों ने इस संध्या को अपने कॉलेज जीवन का सबसे अविस्मरणीय अनुभव बताया। मंच से छात्रों को संबोधित करते हुए तलविंदर ने देहरादून की शैक्षणिक और सांस्कृतिक ऊर्जा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि देहरादून का वातावरण हमेशा प्रेरणादायक और रचनात्मकता से भरा होता है। ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राओं में जो प्रतिभा और सीखने की ललक है, वही देश के भविष्य को मजबूत बनाएगी। यहाँ आकर मुझे एक नई सकारात्मक ऊर्जा मिली है।

Exit mobile version