Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों का आज भव्य समापन समारोह, अलर्ट मोड पर रहेगा हल्द्वानी शहर

उत्तराखंड में आज 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन समारोह आयोजित किया जा रहा है। 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे।

राष्ट्रीय खेलों का समापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में आज समापन समारोह होगा। समापन समारोह में गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि शामिल होंगे। आज हल्द्वानी शहर 14 फरवरी को अलर्ट मोड पर रहेगा। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कार्यक्रम स्थल पर सबसे कड़ी सुरक्षा रहेगी। साथ ही चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा सीएम पुष्कर सिंह धामी, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा और खेल मंत्री रेखा आर्या का संबोधन रहेगा। वहीं समारोह में खिलाड़ियों को विशेष सम्मान देने की तैयारी है। इसके अलावा विजेता खिलाड़ियों की यादों को संजोने और प्रेरक बनाने के लिए एक स्क्रीन प्ले (गेम्स रीकैप) होगा, जिसमें आयोजन शुरू होने से लेकर अंत तक की गतिविधियों की झलक दिखाई जाएगी।

Exit mobile version