Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इसी माह होगा मिस उत्तराखंड का ग्रैंड फिनाले, विनर को फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड में मिलेगा सीधे प्रवेश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से बीते गुरुवार को देहरादून में सेंटरियो मॉल में मिस उत्तराखंड-2025 के सब कॉन्टेस्ट मिस टैलेंटेड और मिस बॉलीवुड का आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें प्रतिभागियों ने अभिनय, नृत्य और गायन का हुनर दिखाया। इस प्रतियोगिता में देहरादून सहित, हरिद्वार, ऋषिकेश, उत्तरकाशी, नैनीताल आदि जगहों की युवतियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अभिनय, नृत्य और गायन में प्रतिभा दिखाई। इसी माह मिस उत्तराखंड के ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा। इसके साथ ही पहली बार मिस उत्तराखंड की विनर को फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड में सीधे प्रवेश का मौका मिलेगा।

Exit mobile version