Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मंदाकिनी तट पर सायं कालीन गंगा आरती का भव्य शुभारंभ, 2013 में आई दैवीय आपदा से बाधित थी गंगा आरती

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

भव्य गंगा आरती का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा श्री केदार सभा के सौजन्य से मंदाकिनी तट पर सायं कालीन गंगा आरती भी शुरू हो गई है। इससे पहले केदारनाथ आपदा से पूर्व केदारनाथ धाम में मंदाकिनी व सरस्वती नदी के संगम पर आरती का आयोजन किया जाता था। वहीं साल 2013 में भयंकर दैवीय आपदा के बाद यहां नित्य गंगा आरती बंद थी। जो अब फिर शुरू हो गई है।

Exit mobile version