Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पैसों के‌ लालच ने बनाया खूनी, अपने ही दोस्त की कर दी हत्या

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून से एक मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की हत्या कर दी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते शनिवार सुबह यमुनोत्री विहार फेस-2 चंद्रबनी में एक किराये के मकान में एक शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान मंजेश कुमार उम्र 42 वर्ष, निवासी गांजा माजरा खेड़ी, जिला हरिद्वार के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। अब इस मामले में मकान मालिक प्रदीप कुमार बौडीयाल से जब पुलिस ने पूछताछ की गई तो पता चला कि दो माह पहले उन्होंने मकान के ऊपर एक कमरा सचिन निवासी भगवानपुर, हरिद्वार को किराये पर दिया था। कमरे में उसका एक साथी अर्जुन का भी आना-जाना था। शुक्रवार रात को कमरे में सचिन व अर्जुन के साथ मंजेश भी रुका था। जो फरार था। पुलिस जांच में जुटी थी। लेकिन इससे पहले आरोपित सरेंडर करने के लिए देहरादून पहुंच गया। पुलिस ने कोर्ट पहुंचने से पहले ही उसे आशारोड़ी के निकट गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित सचिन ने बताया कि उसने अपने साथी अर्जुन के साथ मिलकर मंजेश की गला घोंटकर हत्या की थी।

Exit mobile version