Site icon Khabribox

उत्तराखंड: नशे का बढ़ता जाल, 13.50 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही कर रही है।

पुलिस की कार्यवाही

वहीं किच्छा में बीते शुक्रवार को पुलिस लालपुर में खमरिया रोड पर वाहन व होटल ढांबो की चैंकिग कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिसकर्मियों को देखकर खमरिया की ओर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 13.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम बाशिद खान पुत्र मो. हनीफ खान निवासी देवीपुर तहसील आँवला थाना भमौरा जिला बरेली बताया।

किया गिरफ्तार

जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version