Site icon Khabribox

उत्तराखंड: नशे‌ का बढ़ता जाल, पुलिस ने एक युवक को देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के टनकपुर में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। एसपी अजय गणपति के निर्देश पर मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर पुलिस कड़े कदम उठा रही है।

किया गिरफ्तार

इसी क्रम में प्रभारी एसएचओ बीएस बिष्ट ने बताया कि ज्ञानखेड़ा निवासी 32 वर्षीय प्रवीण सिंह पुत्र नारायण सिंह बिष्ट के पास से 48 पव्वे देसी शराब बरामद किए गए हैं। बताया कि युवक पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

टीम में रहें शामिल

पुलिस टीम में एसआई नवल किशोर, कांस्टेबल नासिर, शाकिर अली शामिल रहे।

Exit mobile version