Site icon Khabribox

उत्तराखंड: साइबर ठगों का बढ़ता जाल, खाते से उड़ाए 95 हजार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के खटीमा में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर 95 हजार रूपये उड़ा लिए।

जाने पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार  डिग्री कॉलेज रोड निवासी दीपक मेहता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा खटीमा में खाता संचालित है। उसके खाते से 12 जून 2023 को क्रमशः 10195, 19950, 9990, 19950, 19950 व 15010 रूपये कुल 95045 रूपये किसी अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के लेनदेन के माध्यम से धोखाधड़ी कर निकाल लिये। इसकी रिपोर्ट साइबर वित्तीय हैल्पलाइन में भी दर्ज कराई गई है।

जांच शुरू

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version