Site icon Khabribox

उत्तराखंड: महिला पर गुलदार ने किया हमला, ननद ने ऐसे बचाई जान

पहाड़ों में गुलदार का आतंक जितना बढ़ रहा है, उतना ही गुलदार के आदमखोर बनने की खबरें भी आए दिन सामने आ रही है। जिससे पहाड़ी क्षेत्रों के लोग सूरज ढलते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के चौबट्टाखाल तहसील से सामने आया है।

रसोई से घसीटकर ले गया गुलदार, ननद ने बचाई जान-

पोड़ी गढ़वाल के ग्राम घरतोली निवासी 24 वर्षीय रचना देवी पत्नी रूपचंद्र घर की रसोई में खाना बना रही थी तभी ताक लगाए बैठा गुलदार महिला को रसोई से घसीटते हुए ले जा रहा था। तभी महिला की ननद ने गुलदार पर पत्थर फेंके, जिससे गुलदार महिला को रास्ते में छोड़ जंगल की ओर भाग गया। गुलदार के हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल में भर्ती किया गया है।

वन विभाग ने लगाया पिंजरा-

गुलदार के बढ़ते आतंक से लोगों में भी दहशत बनी हुई है। वही वन विभाग ने भी घरतोली में रचना देवी के घर के समीप पिंजरा लगा दिया है। वही टीम भी उस जगह में नजर बनाए है।

Exit mobile version