March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: पोते से मिलने आ रही बुजुर्ग महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, जंगल में मिला शव

उत्तराखंड से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। जहा एक गुलदार ने एक बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बना लिया।

जाने पूरा मामला-

जानकारी के अनुसार लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में गुलदार ने बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि 65 वर्षीय जयंती देवी कंडवाल बुधवार शाम को भैड़गांव से कोटद्वार के लिए निकली थी। वह अपने पोते से मिलने आ रही थी। कोई गाड़ी न मिलने के कारण महिला पैदल ही पोते से मिलने जा रही थी। जब देर रात महिला नहीं पंहुची तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। वही सुबह जुआ गांव से दूर दो किलोमीटर यात्री सेट के समीप चप्पल और रुमाल मिला। वहीं, कुछ दूर पर बैग मिला। इन स्थानों पर खून के धब्बे भी थे। जहां महिला का अधखाया शव सड़क से करीब 200 मीटर जंगल से बरामद किया। इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है।