Site icon Khabribox

उत्तराखंड: गुलदार का आतंक, 05 साल के बच्चे पर किया हमला

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में गुलदार का आतंक बना हुआ है। उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक गुलदार की सक्रियता बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोगों में भी दहशत बढ़ रही है।

गुलदार की बढ़ती सक्रियता

मिली जानकारी के अनुसार अब गुलदार ने रूद्रप्रयाग के खलिया गांव में पांच वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में बच्चे के सिर, पैर और हाथ पर गहरे घाव हैं। बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Exit mobile version