Site icon Khabribox

हल्द्वानी: बीटेक के बाद नौकरी छोड़ उद्यमी बनीं पहाड़ की बेटी दीक्षा बिष्ट

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। आज पहाड़ के युवा स्वरोजगार को बढ़ावा देकर पहाड़ में ही रोजगार के अवसर पैदा कर रहें हैं। साथ ही पहाड़ उद्यमी की राह पकड़ रहें हैं।

पहाड़ की उद्यमी बेटी दीक्षा

आज हम बात कर रहे हैं पहाड़ की बेटी दीक्षा जो की एक महिला उद्यमी हैं ने अपना ऑनलाइन व्यापार शुरू किया है। दीक्षा बिष्ट, हल्द्वानी से एक उभरती हुई उद्यमी है जो घर सजावट, हस्तशिल्प, ड्रीम कैचर, मैक्रामे उत्पादों का व्यापार चला रही है। उन्होंने लगभग दो साल तक दिल्ली में काम किया। इसके बाद नौकरी छोड़ घर कर अपना खुद का व्यापार शुरू किया। उन्होंने उत्पाद बनाना शुरू किया और इसे ऑनलाइन बेचना शुरू किया है। वह इस व्यापार को दो साल से चला रही हैं।

अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा

दीक्षा ने शारदा विश्वविद्यालय से अपनी बी. टेक की पढ़ाई पूरी की है। भविष्य में वह उत्तराखंड की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उनके लिए काम करके कमाने के अवसर सृजित करने के विकल बनाना चाहती है। वह उत्तराखंड की महिलाओं, विशेष रूप से गृहिणियों और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्लान बना रही हैं। उन्होंने भविष्य में उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में घर सजावटी उत्पादों के कार्यशालाओं का आयोजन करने की भी योजना बनाई है। दीक्षा जैसी बेटियां आज उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का चेहरा बन कर उभर रहीं है जो सभी महिलों को उद्यमी बनने के लिए प्रेरणा है।

Exit mobile version