Site icon Khabribox

हल्द्वानी: इग्नू ने जुलाई 2023 सत्र में प्रवेश के लिए बढ़ाई अंतिम तिथि, यहां डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन


हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई‌ है। हल्द्वानी में इग्नू में जुलाई 2023 सत्र में प्रमाणपत्र एवं सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर ऑनलाइन तथा ओडीएल दोनों ही माध्यमों में प्रवेश एवं पुनः  पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

यह तिथि बढ़ाकर 20 सितम्बर तक कर दी है। साथ ही बताया है कि पुनः पंजीकरण के लिए विलम्ब शुल्क 200 रूपए देना होगा। इस संबंध में इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया शिक्षार्थी लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in/
पर जाकर दिए गए प्रोग्राम इनफार्मेशन पर क्लिक करके कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in/  द्वारा  एवं पुनः पंजीकरण के लिए दी गयी लिंक https://onlinerr.ignou.ac.in/ द्वारा अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version